नई दिल्ली, मार्च 5 -- साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। कपल के रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई मेहमानों के वीडियो सामने आए। हालांकि, जिस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो था राम चरण का वीडियो। राम चरण विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे।रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण ब्लैक आउटफिट में राम चरण को नंगे पैर देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट्स सेक्शन में पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों राम चरण रिसेप्शन में नंगे पैर आए। राम चरण सिर से पैर तक ब्लैक आउट फिट में नजर आए, लेकिन उन्होंने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहने हुए थे।क्यों फंक्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण दरअसल, राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते 'अयप्पा दीक्षा' का पा...