जमुई, मार्च 16 -- सिकंदरा, निज संवाददाता सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत रवैए गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और स्वच्छ भारत अभियान के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन जागरण केंद्र द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता तथा मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्त्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन जागरण केंद्र के परियोजना समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह परियोजना सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्...