रवीना टंडन की मेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भरोसा जीता यूं फिर उड़ाई Rs.25 लाख की जूलरी
नई दिल्ली, जून 2 -- मुंबई पुलिस ने रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में 47 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते कई सालों से रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी थीं और एक्ट्रेस की मां वीना टंडन की देखभाल में मदद करने के लिए लगातार घर आया-जाया करती थीं। पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि यह महिला साल 2020 से ही टंडन परिवार के साथ जुड़ी हुई थी और उसने परिवार का भरोसा जीत लिया था। उसकी परिवार के कई हिस्सों तक अपनी पहुंच बना ली थी।भरोसा जीतकर उड़ाई जूलरी-घड़ियां न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर आरोप है कि परिवार के जुहू स्थित घर का लॉकर तोड़कर उसने वीना टंडन के सोने और हीरे के गहने चुराए। इतना ही नहीं उसने वीना के भाई (फिल्म निर्माता राजीव टंडन) की दो महंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.