रवींद्र भवन में टैगोर एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- टैगोर सोसाइटी की ओर से संचालित टैगोर एकेडमी का वार्षिकोत्सव रवींद्र भवन में संपन्न हुआ। शुरुआत स्वागत नृत्य और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपाध्यक्ष तापस मित्रा ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्या अनीता पाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 10वीं के छात्र दिव्यांश आनंद ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के छात्र नवीन ने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि एनआईटी निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। महासचिव आशीष चौधरी ने सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.