लखनऊ, मई 21 -- 10 हजार लोगों पर गहराया पानी संकट पेयजल संकट से जूझ रहे कई इलाके लखनऊ, प्रमुख संवाददाता भीषण गर्मी में रवींद्र पल्ली, कसैला गांव, नारायन नगर और संजय गांधीपुरम के करीब 10 हजार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जलकल विभाग द्वारा कराई जा रही बोरिंग को सोसाइटी के सदस्यों ने रुकवा दिया। गुरुवार को छोटे तिकोने पार्क के किनारे बोरिंग शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद काम बंद करा दिया गया।

स्थानीय लोगों का विरोध स्थानीय लोगों के अनुसार रवींद्रपल्ली सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पार्क को सोसाइटी की संपत्ति बताते हुए बोरिंग का विरोध किया। बोरिंग कर्मचारियों को काम बंद करने की चेतावनी दी और बिना लिखित अनुमति के कोई कार्य नहीं होने देने की बात कही।

पानी के लिए परेशान लोग, फिर भी रुका काम कसैला गांव और आसपास के निवासियों क...