धनबाद, मई 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को हीरापुर के हरि मंदिर में कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक संध्या सोनार तेरी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष अतनु गुप्ता ने गुरुदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। मौके पर सूतपा सेनगुप्ता, अनन्या मल्लिक, काकोली सेनगुप्ता तथा मास्टर रीशन दास ने कवि गुरु की कविता सोनार तेरी की प्रस्तुति दी। वहीं रिकी बागदी ने मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। स्पिलिंग ग्रुप के रवींद्र संगीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अर्पिता घटक, अनिंदिता बनर्जी, आरात्रिका साहा, कुशन सेनगुप्ता, प्रणव हलधर व सुमंत्र बनर्जी की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। यह भी पढ़ें- रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर गायन व नृत्य प्रतियोग...