नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि अब वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को पुख्ता करने का समय आ गया है, नए खिलाड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की बजाय उन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे जो वर्ल्ड कप 2027 प्लान का हिस्सा हों। गिल के इस बयान से संकेत मिले थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हीं भारतीय खिलाड़ियों का चयन होगा, जो भारत की वर्ल्ड कप 2027 स्कीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए दो अलग-अलग वनडे टीमों का ऐलान किया है। पहले तीन मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल टीम को लीड करेंगे। इसके बाद गिल कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में बिजी हो जाऐंगे, ऐसे में टीम की बागडोर उ...