नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक रनचेज करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी के मैदान पर 406 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 43.3 ओवर में चेज किया। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से सेंचुरी निकली। भारतीय गेंदबाजों की भले ही कुटाई हुई लेकिन रवींद्र जडेजा एक इतिहास रचने में कामयाब रहे। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर जडेजा भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने गुवाहाटी वनडे में 10 ओवर में 75 रन देकर दो विकेट लिए और यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 37 वर्षीय जडेजा ने आमिर जंगू (114) और अल्जारी जोसेफ (9) का शिकार किया।जडेजा ने कर्टनी वॉल्श का रिकॉर्ड तोड़ा जडेजा अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध 34 वनडे में 46 विकेट ...