रवींद्र जडेजा ने शिक्षा मंत्री को समर्पित किया प्लेयर ऑफ द मैच; बोले- मैंने वैसा ही किया, जैसा कहा था
नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 40 रनों से जबर्दस्त जीत हासिल की। आरआर ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 159/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद एलएसजी को 18 ओवर में 119 रनों पर समेट दिया। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बैट और बॉल से प्रभाव छोड़ा। जडेजा ने छठे नंबर पर उतरने के बाद 29 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली और आरआर को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर निकोलस पूरन (22) का अहम विकेट चटकाया। 37 वर्षीय जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उन्होंने अपना यह अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा को समर्पित किया है। वह ऑलराउंडर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.