नई दिल्ली, मार्च 30 -- गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में दिख रही है। 100 से कम के स्कोर में टीम ने सीएसके के 8 विकेट आउट कर दिए हैं। पहली बार राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलने वाले रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे और सरफराज खान को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। सरफराज को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू करा दिया। इसके बाद शिवम दुबे ने आते ही अगली गेंद पर छक्का मारा। हालांकि, इसके बाद जडेजा ने बाजी मारी और उन्हें भी रवि बिश्नोई के हाथों कैच करा दिया। यह भी पढ़ें- इधर रोहित- रिकल्टन लगा रहे थे छक्के-चौके, उधर शख्स ने GF के साथ लूट ली महफिल इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ रवींद्र जडेजा टी-20 क्रिकेट में हमेशा हावी रहे हैं और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.