रवींद्रपल्ली में गहराया पेयजल संकट, सुबह-शाम आधे घंटे आपूर्तिं
लखनऊ, मई 17 -- इंदिरा नगर स्थित रवींद्रपल्ली में भीषण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि जलकल विभाग की लापरवाही के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम केवल आधे-आधे घंटे ही पानी की सप्लाई की जाती है, जिससे घरों की टंकियां तक नहीं भर पातीं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रवींद्र पल्ली में इंदिरा नगर ए-ब्लॉक की टंकी से पानी पहुंचता है। टंकी से जब सप्लाई छोड़ी जाती है तभी इलाके में पानी आता है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि पानी खोलने के लिए कोई स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है। कभी पानी समय पर छोड़ दिया जाता है तो कभी सप्लाई ही नहीं होती। इससे पूरा क्षेत्र अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.