चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर स्थित मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्वकवि एवं राष्ट्रगान के रचयिता गुरुजी रवींद्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर विद्यालय परिवार ने उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माधुरी प्रमाणिक ने रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विश्वकवि को नमन किया। समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण साहित्यिक एवं भावपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका माधुरी प्रमाणिक द्वारा स्वरचित काव्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- रविंद्र भवन में टैगोर समिति ने मनाया कभी गु...