हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में केशव हाल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बेंगॉली एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव चिन्मय सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 स्थानीय विद्यालयों से 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कला को प्रदर्शित किया। चित्रकार तारापॉदो पोद्दार निर्णायक की भूमिका में रहे।प्रतियोगिता में सचिव सोमनाथ कुनार, उपाध्यक्ष बिकास चौधरी, श्रीमती बर्षा दे, शुभेंदु गुहा, तापस राय, नरेंद्रनाथ दे एवं राजेश भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- बंगाली एसोसिएशन के द्वारा रवीन्द्र जयंती का भव्य आयोजन यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.