रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
घाटशिला, मई 13 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल के प्रांगण में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। जयंती के लिए मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के बंगला शिक्षक सुदीप चंद्र, कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ की मुखिया बिलासी सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तपन गोराई उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुदीप चंद्र, मुखिया विलासी सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मलेंदु महतो, शिक्षक अंबिका दास, बाल संसद की प्रधानमंत्री सरिया खातून ने दीप जलाकर की। मौके पर घाटशिला महाविद्यालय के बांग्ला शिक्षक सुदीप चंद्र ने कहा गुरु रवींद्रनाथ केवल एक कवि ही नहीं थे, बल्कि वह एक विचारक भी थे। उन्होंने हजारों कविताएं लिखी, सैकड़ों उपन्यास लिखे, गुरु रवींद्रनाथ प्रकृति प्रेमी थे। उनकी प्रत्येक रचना में प्रकृति प्रेम का दर्शन होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.