रवि स्टील के पास मिला अज्ञात युवक का शव
रांची, जून 10 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रवि स्टील स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास बुधवार सुबह लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले कर शव को एक बाउंड्री के अंदर फेंका गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- महाश्मशान में मिले युवक के शव की 36 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.