रवि राजवीर ने पेश की मानवता की मिसाल,बचाई 62 वर्षीय महिला की जिंदगी
खगडि़या, अगस्त 27 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए मानसी कृषि विभाग में वीडीआर के पद पर कार्यरत रवि राजवीर ने एक जरूरतमंद महिला के लिए पटना पहुंचकर रक्तदान किया। मूल रूप से डेम रोड, बौंसी, बांका के रहने वाले रवि राजवीर को जब पता चला कि पटना में एक 62 वर्षीया महिला को तत्काल अइ- नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है और रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका ऑपरेशन रुका हुआ है, तो उन्होंने बिना देर किए मदद का फैसला लिया।रवि राजवीर ने गुरुवार को बताया कि उसाके एक दोस्त का फोन आया। उसने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। ऑपरेशन के लिए अइ- ब्लड की जरूरत है, लेकिन ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सक ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। यह सुनते ही रवि राजवीर ने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए मानसी से पटना जाने का निर्णय लिया। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.