इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा,संवाददाता। आदि शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र शुक्रवार को कन्या भोज व हबन पूजन के साथ रवि योग व पुर्नवसु नक्षत्र में संपन्न हो गये। नवमी पर देवी भक्तों ने शक्ति के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में माता की पूजा अर्चना के लिए भोर की बेला से देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। सिद्ध शक्तिपीठ माता कालीबांह मंदिर, लखना के कालिका देवी मंदिर व बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर व पुरोहितन टोला के आनंदी देवी मंदिर व भेहड़ बाली माता मंदिर पर नवमी के अवसर पर भक्तों की अधिक भीड़ रही। मंदिर जाने वाले मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। चारों ओर माता के जयघोष गुंजायमान होते रहे। इस बार मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आई थी और हाथी की सबारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.