रवि यादव एनकाउंटर मामले में एसओजी प्रभारी सहित 23 पर वाद दर्ज
जौनपुर, अगस्त 1 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड मामले में अब नया मोड़ आया है। एनकाउंटर में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी रवि यादव की मां अमरावती देवी ने सीजेएम कोर्ट में एसओजी प्रभारी समेत 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए वाद दायर किया है। कोर्ट ने वाद दर्ज कर थाना खेतासराय से रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई के लिए सात अगस्त की तिथि सुनिश्चित की गई है। अमरावती देवी निवासी सोंधी खेतासराय ने एसओजी प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला, थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह समेत 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ अधिवक्ता समर बहादुर यादव के माध्यम से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि एक मई 2026 को आजाद बिंद की हत्या हो गई थी। जिसमें उनके लड़के रवि यादव, प्रदीप बिंद व भोले राजभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.