प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- प्रतापगढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव सोमवार को प्रांतीय कार्यकारी से नामित चुनाव अधिकारी डॉ. एसबी शुक्ला, पर्यवेक्षक सुरेश चंद्र पांडेय की देखरेख में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रवि मिश्र अध्यक्ष, बीके श्रीवास्तव जिला मंत्री, भानुप्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार दुबे कोषाध्यक्ष, फतेह बहादुर सिंह ऑडिटर निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शिवाकांत मिश्र, सुरेश पांडेय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...