नई दिल्ली, जुलाई 5 -- जैकब बेथल की 76 रनों की धुआंधार पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इस मैच में हर कोई स्पिनर रवि बिश्नोई को हार का गुनहगारबता रहा है। बिश्नोई ने 17वें ओवर में दो नो बॉल डाली, इस ओवर में इंग्लैंड ने 29 रन बटौरकर मैच को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया। बिश्नोई के इसी ओवर की वजह से इंग्लैंड 19वें ओवर में ही मैच खत्म करने में कामयाब रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसी पारी के दौरान एक और भारतीय गेंदबाज था जिसने 27 रन खर्च किए थे। यह भी पढ़ें- वो एक ओवर जिसने लिख दी भारत की हार की दास्तान, अय्यर ने भी माना टर्निंग पॉइंटअर्शदीप सिंह भी हैं भारत की हार के गुनहगार जी हां, इस गेंदबाज का नाम अर्शदीप सिंह है। अपने ...