रवि बिश्नोई को मजबूरी में करना पड़ा रन-अप में बदलाव, बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा कि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने 'रन-अप' में हल्का बदलाव किया है जिससे उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी लय वापस पाने में मदद मिली। बिश्नोई ने गुरुवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। यह प्रदर्शन इसी महीने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उनके चार ओवर में 60 रन बिना विकेट वाले प्रदर्शन से कहीं बेहतर रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन बनाए थे।गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव नहीं जोशी ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''यह जीत हमारे लिए बेहद जरूरी थी और मुझे गेंदबाजों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.