हरदोई, दिसम्बर 29 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा चरण सिन्हा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से जिलाध्यक्ष पद पर रवि कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा एवं लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी विपिन कुमार सोनी के सहयोग से प्रदेश कार्यालय पर की गई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि संगठन के महामंत्री पद पर सत्यप्रकाश दीक्षित को नियुक्त किया गया है। रवि कुमार सिंह ने जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक साथि...