रांची, अगस्त 10 -- रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एसएफएस) की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कर्नाटक स्थित केएलई यूनिवर्सिटी, हुब्बली में किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए एसएफएस के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी झारखंड के रवि अग्रवाल ने निभाई। इसमें एसएफएस के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय संयोजक कुमारी शिल्पा व राष्ट्रीय प्रमुख भावनी शंकर ने झारखंड-बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक का दायित्व लंबे समय से सामाजिक व छात्र हित के कार्यों में सक्रिय रांची के रवि अग्रवाल को सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...