वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी बंधन में रविवार को रवि कुमार प्रजापति का बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग यमन में पारंपरिक स्वर रचना का वादन किया। इसके उपरांत श्रोताओं के अनुरोध पर उन्होंने लोकप्रिय फिल्मी गीतों की धुन भी सुनाई। अंत में पहाड़ी धुन से उन्होंने वादन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर उदयशंकर मिश्र ने संगत की। संचालन अनूप मिश्र एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...