गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा सरकार की ओर से बुधवार शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। हरियाणा सरकार के शहरी संपदा विभाग के सचिव और हिसार मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता (आईएएस) को गुरुग्राम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह हरियाणा सरकार के शहरी संपदा विभाग में सचिव के पद पर भी बने रहेंगे। गुरुग्राम के नौ एचसीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ। गुरुग्राम ग्रामीण विकास की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) पूजा चावरिया को गुरुग्राम नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त और गुरुग्राम एसडीएम परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया। गुरुग्राम के हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान(हिपा) के अतिरिक्त निदेशक जितेंद्र कुमार द्वितीय को गुरुग्राम जोनल प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.