सासाराम, फरवरी 23 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। शोर शराबे के बीच रवि पटेल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये। इस बावत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नागेंद्र गिरी ने पत्र जारी किया। बताया जाता है कि सूर्यपुरा के एक होटल में सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। चुनाव को लेकर कार्यकर्ता दो खेमे में बंटे थे। एक दावेदार के रूप में मजहरुल हक तो दूसरे में जदयू के रवि पटेल थे। पर्यवेक्षक के रूप में जदयू नेत्री अरुणा देवी आईं, पर माहौल देख वापस लौट गईं। बताया जाता है कि पर्यवेक्षक के जाने के बाद दूसरे खेमे के लोग लौट गये। बाद में पत्र जारी कर बताया गया कि रवि पटेल को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मजहरुल हक ने जिला निर्वाची पदाधिकारी व प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी को पत्र भेजकर पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की मांग की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.