कौशाम्बी, मार्च 22 -- कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सिराथू के पूर्व विधायक रहे स्व. मंगला प्रसाद तिवारी उर्फ जर्मन मास्टर के बेटे रविनारायण तिवारी उर्फ गिल्ली महाराज को जिला महासचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने भेजे गए नियुक्ति पत्र में लिखा है कि संघर्षों को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना के अनुमोदन पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त जिला महासचिव रवि नारायण तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर वह पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके मुन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.