रवि गौतम को अस्पताल से ले जाने पर पुलिस-समर्थक भिड़े
मेरठ, सितम्बर 5 -- दलित समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाकर मेरठ में आंदोलनरत युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को पुलिस ने गुरुवार देर रात धरनास्थल से उठाकर गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को मुलाकात से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो घंटे हंगामा किया। पुलिस ने कुछ समर्थकों की आईसीयू में रवि गौतम से मुलाकात कराई तो मामला शांत हुआ, लेकिन देर शाम जबरन अस्पताल से जाने के प्रयास पर पुलिस-कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई, जिसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। युवा शक्ति दल के महासचिव अरविंद गौतम के मुताबिक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम दलित समाज के उत्पीड़न के विरोध में मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आंदोलन कर रहे थे। गुरुवार को उन्होंने मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की। देर रात कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.