रामपुर, सितम्बर 23 -- रामपुर। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगद्गुरु महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने रवि किशन सक्सैना को श्री चित्रगुप्त पीठ का राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रमुख प्रिंस श्रीवास्तव और जिला प्रमुख संजीव दयाल सक्सेना की अगुवाई में पदाधिकारियों ने ग्राम अजीतपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पटका और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-संयोजक रवि किशन सक्सैना ने पीठाधीश्वर महाराज एवं समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। बधाई समारोह में विशाल सक्सेना, मुकेश सक्सेना, गुंजन सक्सेना, आदित्य...