नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे प्रोपागैंडा फिल्म बता रहे हैं। इस बीच सांसद और एक्टर रवि किशन ने इस फिल्म के बारे में बात की है। रवि किशन ने कहा, 'इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहना बहुत गलत है। साउथ इंडस्ट्री के लोग खुले तौर पर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सबको उनसे सिखना चाहिए और ऐसा ही करना चाहिए। फिल्मों को प्रोपगैंडा कहने का एक नया चलन शुरू हो गया है। लोगों ने एक नया 'कबूतर' पकड़ लिया है!''शोले' से की तुलना रवि किशन ने 'धुरंधर 2' की तुलना 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' से की। उन्होंने कहा, 'लेखक ने सच्ची घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। हमें इस बात से खुश होना चाहिए कि लोग अब सिनेमाघरों में जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.