गोरखपुर, मार्च 3 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के मौके पर गोरखपुर पहुंचे। पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभा यात्रा शामिल हुए। इस दौरान रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वह कहीं भी नाचकर कमा सकते हैं लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां कमाएंगे। सीएम के इस कथन से मौके पर ठहाके गूंज उठे। योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करने के दौरान रवि किशन की चुटकी ली। सीएम ने कहा, रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकते हैं लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां से कमाएंगे। जब आपकी समृद्धि होगी। तभी बाबा के पास भी कुछ आएगा। योगी के इस बात के बाद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। वहीं पास में बैठे सांसद और एक्टर रवि किशन भी सीएम की बात सुनकर मुस्कुराने लगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर रवि किशन की मौज ल...