रवि किशन और पवन सिंह को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग और कुर्सियां टूटी, पुलिस ने भांजी लाठियां
हिन्दुस्तान संवाद, जून 17 -- UP News: यूपी के बलिया के नगरा ब्लॉक में उस वक्त बवाल हो गया। जब मंगलवार रात एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे गोरखपुर सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन और भोजपुरी गायक व बिहार एमएलसी पवन सिंह के पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी। कार्यक्रम का आयोजन नगरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और उद्यमी विनय सिंह के आवास पर किया गया था। यहां भोजपुरी गायन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें रवि किशन और पवन सिंह सहित अन्य कलाकारों को प्रस्तुति देनी थी। दोनों के मंच पर पहुंचते ही भीड़ उत्साहित होकर शोर मचाने लगी और नियंत्रित व्यवस्था को तोड़ते हुए कुर्सियां फेंकनी शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.