नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय की एक अदालत में सोमवार को स्क्रैप माफिया रवि काना की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन केस डायरी प्रस्तुत नहीं होने के कारणर सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई दो अप्रैल निर्धारित की है। अभियोजन के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित इंडियन आयल अपार्टमेंट निवासी नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने रवि काना के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि 21 फरवरी की रात वह सेक्टर-133 स्थित एक मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जब उनकी कार सेक्टर-42 के जंगल के पास पहुंची तो दो बाइक सवार युवकों ने कार को जबरन रुकवा लिया। युवकों ने रवि काना और एक अन्य का नाम लेकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। कहा कि रवि काना जेल से बाहर आ गया है। रुपये नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.