रविशंकर के जन्मोत्सव पर हिंसा मुक्त समाज का संदेश
धनबाद, मई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। द आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर जी के जन्मोत्सव पर बुधवार को धनबाद में सेवा, गुरु पूजा व सत्संग हुआ। तनाव मुक्त व हिंसा मुक्त समाज का संदेश दिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद परिवार ने रणधीर वर्मा चौक पर लोगों के बीच छाछ वितरित किया। गोविंदपुर स्थित निर्मला कुष्ठ सेवा केंद्र व सुगियाडीह के लालमणि वृद्धाश्रम में भोजन और मिठाई बांटे गए। वरिष्ठ नागरिकों के साथ केक काटा गया। शाम में शास्त्री नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में सत्संग, गुरु पूजा, भजन, ध्यान एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, भक्त और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के अनुयायियों के लिए बुधवार का दिन बहुत खास रहा। बहुसंख्य अनुयायियों ने दिन की शुरुआत महासु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.