रुडकी, मार्च 22 -- रविवार सुबह क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज हवा और बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह लक्सर और रुड़की क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रही। स्थानीय निवासी मोहित कुमार और तसलीम ने बताया कि जब वे सुबह घर से निकले तो सड़क पर घना कोहरा था, जिससे उन्हें वाहनों की लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। राजीव कुमार और अनुज कुमार ने कहा कि इस तरह का मौसम स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। मार्च में जनवरी जैसा मौसम महसूस हो रहा है। कस्बे के अरविंद कुमार और अमन कुमार ने बताया कि बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह की सैर के लिए निकले द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.