पाकुड़, मई 25 -- रविवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार 33 हजार वोल्ट लाइन तथा तलवा पावर हाउस से आने वाली विद्युत आपूर्ति बांध पोखरा, पाकुड़िया के समीप एक पेड़ गिर जाने से बाधित हो गई। इसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तेज आंधी व बारिश से उड़े छप्पर, बिजली बाधितबिजली आपूर्ति बहाल होने की प्रक्रिया रविवार दोपहर करीब 03:30 बजे बिजली गुल होने के बाद सोमवार सुबह लगभग 08:00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब 16 घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम बना हुआ है, जिससे रातभर लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बिजली नहीं रहने के कारण अधिकांश घरों के इ...