समस्तीपुर, मार्च 28 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत में उपभोक्ताओं को ससमय और दंड शुल्क विहीन बिजली बिल जमा करने के लिए रविवार एवं मंगलवार को भी विद्युत कार्यालय खुला रहेगा। जानकारी देते हुए पटोरी के विद्युत जेई संतोष कुमार ने बताया कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (राजस्व) जयजीत रे ने इस आशय का पत्र जारी किया है। जारी पत्र में लिखा गया है कि चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रहण लक्ष्य की प्राप्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के दंड शुल्क से बचाने के लिए रविवार एवं वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को भी पटोरी, मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर स्थित विद्युत कार्यालय खुला रहेगा। उपभोक्ता रविवार, सोमवार और मंगलवार तीनों दिन विद्युत कार्यालय में जाकर विद्युत विपत्र की राशि जमा कर सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.