गोरखपुर, अप्रैल 6 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में रविवार और अवकाश के दिन आने वाले मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति प्रोफेसर डॉ. के रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि बीते रविवार को ओपीडी में मरीजों का इलाज किया गया है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीज किसी सार्वजनिक अवकाश या रविवार के दिन आ जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक अवकाश के दिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जाएगा। मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां उनके इलाज के लिए चिकित्सकों के साथ पंजीकरण एवं दवा वितरण के लिए कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आगे चलकर ओपीडी प्रतिदिन दो शिफ्ट में चलायी जाएगी। इसका लाभ कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, बड़हलगंज समेत दूर दराज से आने वाले मरीजों को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.