पाकुड़, मार्च 16 -- विगत रविवार रात लगभग आठ बजे से नौ बजे तक मेघ गर्जन के साथ हुई घंटे भर की बारिश से मौसम में बदलाव आया है। बारिश के साथ-साथ मध्यम गति की हवा और रह-रह कर बिजली भी चमकती रही। बारिश व हवा बहने के शुरु होने से पहले ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो चुकी थी। जो सोमवार दोपहर तक बाधित रही। हालांकि मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान पहले ही किया था। बेमौसम हुई इस बारिश से खेतों में सब्जी की खेती पर कोई खास असर नहीं पड़ने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन आम के पेड़ों पर लगे मंजर और टिकोले पर मध्यम गति से चली हवा और हुई बारिश से थोड़ा नुकसान होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...