रविवार रात लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
पाकुड़, जून 8 -- रविवार रात करीब 11:08 बजे महेशपुर प्रखंड में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। घरों में रखे बरतन आदि हिलने के बाद लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद भूकंप के झटके शांत होने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने-अपने घरों में वापस चले गए। सबसे पहले वैसे लोग जो रात्रि का भोजन कर रहे थे उन्हें सबसे पहले भूकंप के झटके का एहसास हुआ। भूकंप के झटके लगभग 07-08 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके की तीव्रता अधिक नहीं होने की वजह से किसी प्रकार की कोई क्षति या नुकसान नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- समेली में सबसे अधिक 25 एमएम वर्षापात किया गया रिकार्ड हालांकि रात के समय भूकंप के झटके आने से थोड़ी देर के लिए लोग सकते में आ गए थे। भूकंप के झटके शांत होने के बाद सब कुछ सामान्य हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.