मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह की शुरुआत कोहरे और गलन भरी हवाओं के बीच हुई। पश्चिमी की ओर से चलने वाली छह किमी प्रति घंटे की हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। शीतलहर के चलते सोमवार को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ठंड के बीच रविवार को भी जिले में कोल्ड डे की स्थिति रही। सुबह घने कोहरे के बाद शाम तक धूप नहीं निकली। दिनभर लोग ठिठुरते रहे। एक दिन में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण लोग काफी परेशान दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.