शामली, मार्च 15 -- जनपद में घरेलू गैस संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईद उल फितर एवं नवरात्र पर्व भी आने वाले है। ऐसे में गैस सिलेंडर को लेकर रविवार में गेस एजेंसियों पर भीड़ लगी रही। बुकिंग में आ रही समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा और घरों में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है।रमजान, ईद उल फितर और आगामी नवरात्र के त्योहारी सीजन के बीच गैस की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस की बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एजेंसियों पर संपर्क करने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। गैस न मिलने से कई परिवारों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। कुछ लोग लकड़ी और अन्य साधनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.