रविवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश, सोमवार से चलेगा बुलडोजर
इटावा औरैया, जून 6 -- ऊसराहार। कस्बा में नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। ऊसराहार पुलिस ने बिधूना और किशनी रोड पर सड़क के दोनों ओर स्थित नालियों पर हुए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को रविवार तक स्वयं हटाने की हिदायत दी है। सोमवार से प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने व्यापारियों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे नालियों के ऊपर किए गए सभी प्रकार के कब्जे और निर्माण कार्य स्वयं हटा लें। उन्होंने कहा कि कस्बे में नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को जेसीबी मशीनों की मदद से नालियों की सफाई कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.