कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- रविवार को तापमान का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। बदन झुलसाऊ गर्मी के चलते लोग सुबह के नौ बजे से भी घरों में कैद होते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों में थोड़ी नरमी आई तो लोग घरों से बाहर निकले तो बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। अप्रैल माह अंतिम सप्ताह में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। रविवार की सुबह से ही भगवान भास्कर की किरणें इतना असरदार रहीं कि नौ बजे ही लोगों का बदन झुलसने लगा। ऐसे में अधिकतर लोग घर का कामकाज पूरा कर सूरज की गिरणों से बचने के लिए कमरों में कैद होते नजर आए। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच दोपहर में सन्नाटे में डूब रहा शहर इस दौरान जिन लोगों को जरूरी काम से घर से निकलना पड़ा, वे पूरा बदन ढककर घरों से निकले। दोपहर के 12 बजे तक हालात ऐसे हो गए कि धूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.