रविवार को रजिस्ट्री दफ्तर खुलने का रहेगा विरोध
आगरा, मई 2 -- निबंधन विभाग पिछले तीन रविवार से रजिस्ट्री कार्यालय खोल रहा है। तहसील सदर स्थित उप निबंधक चतुर्थ का कार्यालय तीन मई को खुलेगा। पिछले दो रविवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते एक भी बैनामा नहीं हुआ था। इस बार भी बैनामे होने की संभावना नहीं हैं। उधर, शनिवार को आगरा आए प्रदेश के स्टांप एंव पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल के समक्ष भी यह मामला उठा। उन्होंने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली और रिपोर्ट भेजने को कहा है। निबंधन विभाग ने यह व्यवस्था कामकाजी लोग जो कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण रजिस्ट्री या शादी का पंजीकरण नहीं करा पाते हैं। उन्हें अब सहूलियत दी गई है। रविवार को सुबह दस से पांच बजे तक उप निबंधक चतुर्थ का कार्यालय खुलेगा। उधर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.