बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को इस्टर के मौके पर जिले के सभी प्रमुख गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। अहले सुबह से ही चर्च में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र होकर सनराईज की प्रार्थना किया। जिसके बाद सभी ने एक दुसरे को इस्टर की बधाईयां दी। इससे पूर्व शनिवार की रात आरसी चर्च सहित संत मैरी चर्च, सिटी चर्च आदि में देर रात तक प्रार्थना व प्रभु यीशु की अराधना की गई। इसके बाद रविवार को सुबह 9 से कई स्थानों पर इस्टर की अराधना हुई। शनिवार रात को ईसाई समुदाय के लोगों ने रात्रि सभाएं कीं। आरसी संत मेरी चर्च के फादर अविनाश मिंज ने बाइबिल पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि ईस्टर पर्व प्रभु ईसा मसीह के तीसरे दिन जीवित हो जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इससे पूर्व उन्होंने परमेश्वर के पवित्र वचनों को भी पढ़कर सुनाया। कब्रिस्तान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.