रविवार को भी जारी रहा पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान
उरई, मई 24 -- कालपी। संवाददाता नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रविवार को भी जारी रहा। चेतावनी और नोटिस के बावजूद फुटपाथ से कब्जा न हटाने पर पालिका ने बड़ी संख्या में टीनशेड ढहा दिए। कार्रवाई में दुकानदारों का सामान भी दब गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।शनिवार से शुरू हुए अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद से हरीगंज तिराहे तक कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा नुकसान राजेन्द्र साहू की सब्जी दुकान, माखन चाट भंडार और प्रकाश मेडिकल स्टोर को हुआ। ईओ अवनीश कुमार शुक्ल की अगुवाई में चले अभियान में पुलिस बल भी तैनात रहा। ईओ ने बताया कि बाजार के साथ प्रमुख गलियों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम का विरोध, हंगामा कार्रवाई को लेकर पालिका पर भेदभाव के आरोप लगे हैं। प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.