बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अब रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। विभाग ने आदेश जारी यह कार्यालय खुला रखने का आदेश दिया है। आदेश के आलोक में कार्यालय द्वारा सभी कर्मियों को यह सूचित कर दिया गया है। इस प्रकार जिले के तीनों निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कड़ाके की ठंड में रविवार को कार्यालय खुला रहने का आदेश जारी होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...