मेरठ, मार्च 23 -- मेरठ में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे, लेकिन इसके बावजूद कार्यालयों में रौनक गायब नजर आई। छुट्टी के दिन बैनामे कराने वालों की संख्या बेहद कम रही। छह रजिस्ट्री कार्यालयों में कुल 52 बैनामे हुए। मवाना में तो मात्र एक गोदनामा ही रजिस्टर्ड हो सका। हालांकि विभाग को रविवार के दिन करीब 1.34 करोड़ से अधिक की आय हुई है। सरकार ने मार्च के अंतिम दिनों में रजिस्ट्री कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खोलने का निर्णय लिया है ताकि जनता को सुविधा हो और सरकारी खजाने में अधिक से अधिक राजस्व जमा हो सके। इसी क्रम में रविवार को मेरठ के सदर और तहसील स्तर के सभी छह रजिस्ट्री कार्यालयों को खोला गया। सुबह से शाम तक कुल 52 बैनामे हुए। मवाना रजिस्ट्री कार्यालय में तो केवल एक गोद...