बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिससे बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहने के चलते रविवार को जिलेभर में बैंकों की शाखाएं खोली गईं। इस दौरान कैश लेनदेन का काम किया गया। रविवार को शहर के अंसारी रोड, भूड़ चौराहा, कालाआम और डीएवी तिराहा स्थित प्रमुख बैंकों की शाखाओं के बाहर सुबह 10 बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से ही बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लंबी लाइन देखने को मिली। बैंकों में सिर्फ नकदी जमा और निकासी का काम किया गया। यह भी पढ़ें- रविवार को भी खुले बैंक, कैश काउंटरों पर उमड़ी भीड़ जिसके चलते कैश काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिली। एलडीएम ने बताया कि 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिनों तक हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित ...